CG News: रायपुर/ कांकेर। सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष और जनपद पंचायत चारामा के पूर्व अध्यक्ष जीवन ठाकुर (49) की रायपुर सेंट्रल जेल में संदिग्ध मौत के मामले में इस मामले में जेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं महानिदेशक ने कांकेर जिला जेल की सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव को हटाकर केंद्रीय जेल, जगदलपुर में स्थानांतरित किया। उनकी जगह धमतरी जिला जेल अधीक्षक महेश कुमार को कांकेर पदस्थ किया गया है।

CG News: बता दें कि दो दिन पहले ही उन्हें कांकेर जिला जेल से रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट किया गया था। तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार तड़के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया था, जहां 04 दिसंबर सुबह लगभग 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

CG News: फर्जी वन पट्टा मामले में हुई थी गिरफ्तारी

मयाना गांव के ग्रामीणों ने जीवन ठाकुर पर फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाने का आरोप लगाया था। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद मौजूदा तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसी मामले में 12 अक्टूबर 2025 को जीवन ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। प्रशासनिक कारणों से 2 दिसंबर 2025 को उन्हें कांकेर जिला जेल से रायपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था।

See also  दो पालियों में ओपीडी के विरोध में कल सरकारी डाक्टर सौंपेंगे इस्तीफा

CG News: सर्व आदिवासी समाज हुआ आक्रामक

मौत की खबर के बाद कांकेर सहित चारामा क्षेत्र के सर्व आदिवासी समाज के नेताओं ने कहा है कि जीवन ठाकुर की मौत संदिग्ध लग रही है और इसकी स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। आदिवासी प्रतिनिधियों- सुमेर सिंह नाग, कन्हैया उसेंडी, गौतम कुंजाम और तुषार ठाकुर ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण ठाकुर की जान गई।

CG News: सर्व आदिवासी समाज के नेताओं ने कहा कि मौत की सूचना समय पर न देना खुद संदेह पैदा करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा।