टीआरपी। clay art : आंध्र प्रदेश में आयोजित 6 वीं ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 का आयोजन किया गया। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा निहारिका ने मिट्टी कला में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर का स्वर्ण पदक अपने नाम कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।


साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली बालिका निहारिका की प्रतिभा से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन हुआ है। निहारिका ने पहले जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।


कला शिक्षक राहुल जंघेल की प्रेरणा और विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार तिर्की का सहयोग और मार्गदर्शन रहा। निहारिका ने साबित कर दिखाया कि प्रतिभा को बस सही मंच की जरूरत होती है। निहारिका बचपन से ही मिट्टी कला के प्रति गंभीर रुझान रखती थीं और विद्यालय ने उनकी इस प्रतिभा को ऊंचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप मामले में कारोबारी सुनील दम्मानी और दीवान की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित