टीआरपी डेस्क। IND vs SA 3rd ODI : आखिरकार आज लगातार 20 मैचों में टॉस हारने के सिलसिले पर विराम लग गया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीता है । राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक और दक्षिण अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं। भारतीय टीम में आज तिलक वर्मा को मौका दिया गया है। वे वाशिंगटन सुंदर की जगह खेलेंगे। वहीं अफ्रीकी टीम में रिक्लेटन तथा बार्टमैन की वापसी हुई है।

प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (C), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक, तेम्बा बावुमा (C), मैथ्यू ब्रिट्जके, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।

See also  देश के 76 जिलों में लॉकडाउन, 400 के करीब कोरोना पीड़ितों की संख्या