टीआरपी डेस्क। महासमुंद जिले में धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना बागबहरा थाना क्षेत्र के बोडरीदादर सेनभांठा गांव की है। यहां रहने वाले किसान मनबोध गांडा ने कई दिनों से ऑनलाइन पोर्टल में अपना नाम नहीं दिखने की वजह से टोकन नहीं ले पा रहे थे। परिवार के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहा था, लेकिन दस्तावेज अपडेट करने की बात कहकर उसे बार-बार वापस भेजा जा रहा था।

इन परेशानियों से टूटकर मनबोध गांडा ने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। खून से लथपथ हालत में किसान को देखकर गांव के लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीणों ने 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहरा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और टोकन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर टोकन उपलब्ध न होने से किसान आर्थिक और मानसिक दबाव में आ रहे हैं।

See also  निलंबित IPS मुकेश गुप्ता से करीब 5 घंटे तक चली पूछताछ

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।