टीआरपी डेस्क। भारत में कारों के लिए वीआईपी नंबर खरीदने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में केरल के आईटी उद्यमी वेणु गोपालकृष्णन ने अपनी नई Lamborghini Revuelto के लिए 25 लाख रुपये में विशेष नंबर KL 07 DH 7000 खरीदा है।
जानकारी के मुताबिक, यह नंबर आरटीओ द्वारा आयोजित बोली में हासिल किया गया। बोली की शुरुआत 25 हजार रुपये से हुई थी, लेकिन बोली बढ़ते-बढ़ते 25 लाख रुपये तक पहुंच गई।
वेणु गोपालकृष्णन की यह Lamborghini Revuelto मैट ऑलिव ग्रीन रंग की है और यह पहली हाइब्रिड तकनीक वाली कार है। यह केरल की पहली Lamborghini Revuelto भी मानी जा रही है।
इससे पहले वेणु गोपालकृष्णन ने इसी साल अपनी Lamborghini Urus के लिए 45 लाख रुपये में वीआईपी नंबर KL 07 DG 0007 खरीदा था। वहीं, उसी बोली में थॉमसन साबू ने KL 07 DG 0001 नंबर 25 लाख रुपये में हासिल किया था।



