टीआरपी डेस्क। सुरक्षाबलों को आज नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

रामधेर मज्जी को कुख्यात नक्सली नेता हिडमा के समकक्ष माना जाता था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इस बड़े आत्मसमर्पण के बाद महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के MMC ज़ोन को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है, जिसे क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों में निर्णायक जीत माना जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले 12 माओवादी कैडरों में रामधेर मज्जी के अलावा तीन डिविजनल वाइस कमांडर (DVCM) और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे। आत्मसमर्पण के समय उनके पास से AK-47, 30 कार्बाइन, इंसास, .303 और SLR जैसे घातक हथियार बरामद किए गए।

See also  दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प - पीसीआर वैन जली