टीआरपी डेस्क। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मेडिकल पीजी सीटों में राज्य कोटा कम किए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखते हुए गंभीर चिंता जताई है। महंत ने मांग की है कि कम से कम 50 प्रतिशत मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुरक्षित रखी जाएं, ताकि स्थानीय छात्रों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।

महंत ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य कोटे की सीटें 50 प्रतिशत से घटकर अब केवल 25 प्रतिशत रह गई हैं, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर और छात्र प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और राज्य सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर एमडी-एमएस (पीजी) प्रवेश नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद अब राज्य कोटे की सीटें घट गई हैं और बाहरी छात्रों के लिए जगह बढ़ने की संभावना है। पहले सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटें छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस कर चुके छात्रों के लिए आरक्षित रहती थीं, लेकिन अब इस संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

See also  अब निजी बैंक भी कर सकेंगे सरकारी काम, RBI ने बदले नियम

नया नियम लागू होने के बाद अधिकारियों के सामने भी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं कि पिछले नियमों को किस तरह लागू किया जाए। वहीं निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों का वितरण भी प्रभावित होगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।