टीआरपी डेस्क। Police Constable Result 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग ने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद इन चरणों में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल और कांस्टेबल (ड्राइवर/ट्रेड्समैन) पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से जारी थी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया, जिसमें उनकी शारीरिक फिटनेस की जांच की गई। इसके बाद 17 से 19 नवंबर 2025 तक ट्रेड टेस्ट आयोजित हुआ, जहां उम्मीदवारों की तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किया गया।

जारी हुए स्कोरकार्ड में अभ्यर्थियों के तीनों चरणों – लिखित परीक्षा, PET और ट्रेड टेस्ट – के प्राप्तांक उपलब्ध हैं। साथ ही ओवरऑल रैंकिंग और मेरिट संबंधी जानकारी भी शामिल की गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में 2 नन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, केरल CM ने PM से की दखल की मांग…

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया:

  • आधिकारिक पोर्टल cgpolice.gov.in पर जाएं
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन में उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

अब सफल अभ्यर्थियों के लिए भर्ती की अंतिम तैयारी शुरू हो चुकी है। अगला चरण मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन का होगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।