टीआरपी डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह वनडे क्रिकेट के बादशाह क्यों कहलाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कोहली आईसीसी (ICC) वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब पहले स्थान से सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट दूर हैं।

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में 302 रन बनाए, जिसमें दो शानदार शतक शामिल रहे। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उन्होंने नाबाद 65 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए।

रोहित शर्मा शीर्ष पर कायम
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार अपने प्रदर्शन से शीर्ष पर बने हुए हैं। कोहली और रोहित दोनों के टॉप-2 में होने से भारत ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना वर्चस्व और मजबूत किया है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

  • शुभमन गिल ने भले ही पिछली सीरीज न खेली हो, लेकिन वह पांचवें स्थान पर कायम हैं।
  • केएल राहुल दो पायदान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
  • गेंदबाजी में कुलदीप यादव तीन स्थान ऊपर बढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
  • टी20 रैंकिंग में अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी फायदा हुआ है।
See also  देश के 10 सबसे ईमानदार नेताओं में डॉ. रमन सिंह का भी नाम शामिल

टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी

  • गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 पर कायम हैं जबकि मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
  • यशस्वी जायसवाल आठवें स्थान पर मजबूती से टिके हुए हैं।
  • शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रमशः 11वें और 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।