रायपुर। आज रायपुर के वॉलफ़ोर्ट अलेंसिया सरोना में भूतपूर्व नौसैनिकों द्वारा नेवी डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी अनिल कुमार शर्मा जी तथा ईसीएचएस (ECHS) रायपुर के ओआईसी अर्जित दास जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह आयोजन अजय कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, विनय कुमार,अनीष मिश्रा ,रुद्र कुमार एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व नौसैनिक अपने परिवारजनों के साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, बालोद जिलों से आए और कार्यक्रम को भव्य रूप से एक साथ मनाये ।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना के अद्वितीय पराक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से 1971 के युद्ध में नौसेना की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया तथा देश के लिए बलिदान देने वाले नौसेना के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, नौसेना के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करना तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को एक मंच पर एकत्रित करना रहा।

See also  जान की परवाह किए बिना काम करती हैं नर्सेस

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों की निरंतरता की शुभकामनाएं दीं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।