टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में जवानों द्वारा 2 से 3 नक्सलियों को मार गिराए जाने की सूचना है, जबकि कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गोलापल्ली इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर डीआरजी के जवान गोलापल्ली के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। बुधवार 18 दिसंबर की सुबह जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। सुबह से दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर वेल्ला मोडियम भी शामिल था। इस मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवान शहीद हुए थे, जबकि 2 जवान घायल हुए थे।

See also  स्मार्ट सिटी के कार्यों में डंके की चोट पर भ्रष्टाचार, कहां है रायपुर शहर में हो रहे कार्यों का लेखा-जोखा?