SDOP Tomesh Verma: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुकमा में पदस्थ SDOP तोमेश वर्मा पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर सुकमा से उनका पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा और मौका देखकर गले पर वार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, SDOP तोमेश वर्मा कोर्ट से जुड़े काम से दंतेवाड़ा आए थे। इसी दौरान आंवराभाटा क्षेत्र में टीवीएस शोरूम के सामने एक युवक ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में डीएसपी के गले में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायल अफसर को तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान रविशंकर साहू के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले सुकमा आया था और वहीं से SDOP का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा।
एसपी गौरव राय ने बताया कि हमले में शामिल एक युवक और एक युवती दोनों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है 2024 में लगे रेप के मामले को लेकर यह हमला किया गया है। जिस महिला ने रेप का आरोप लगाया उसी महिला ने एक युवक से हमला करवाया है। बता दें कि एसडीओपी अग्रिम जमानत पर है आरोप है कि वह महिला को लगातार परेशान कर रहा है। दुर्ग जिले की अदालत में इससे संबंधित मामला पहले से ही चल रहा है। आशंका है कि इसी विवाद के चलते हमला किया गया। हालांकि हमले की असली वजह आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।



