टीआरपी डेस्क। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। बता दे कि गिल अभी तक टी-20 टीम के उपकप्तान थे, अब ये जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी दी गई है। वहीं लम्बे समय के बाद टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रिका सीरीज से बाहर रहे रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (VC), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (WK)

See also  India vs Ireland 1st T20I: आयरलैंड ने किया उलटफेर, टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया