टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं तथा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं।

मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर माता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माताजी मानकी देवी कश्यप हमारे बीच नहीं रहीं। दोपहर 3:30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा निवास में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं।

रविवार को शाम 4 बजे बस्तर जिले के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में मानकी देवी कश्यप का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्री केदार कश्यप की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

See also  पेड़ के नीचे बैठे युवकों पर काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो झुलसे