टीआरपी। Under-19 Asia Cup : अंडर – 19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर फाइनल जीत लिया। सन् 2012 के बाद पाकिस्तान ने पहली बार एशिया कप खिताब जीता है।


भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय खिलाड़ी मात्र 157 रन ही बना पाए। इस तरह 191 रनों से भारत ने फाइनल मैच गंवा दिया।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 347 रन बनाए। इसमें समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 17 चौके और नौ छक्के की मदद से 172 रनों की पारी खेली। अहमद हुसैन ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने तीन विकेट लिए जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल को दो-दो विकेट मिले। कनिष्क चौहान ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय खिलाड़ी आयुष म्हात्रे मात्र दो रन पर और आरोन जॉर्ज 16 और वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पूरी टीम मात्र 157 रनों पर सिमट गई।

See also  ये बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री ! गुजरात पहुंची केंद्रीय नेताओं की टीम, जल्द होगा फैसला


दूसरा सबसे तेज शतक समीर मिन्हास का


पाकिस्तान के समीर मिन्हास अंडर-19 एशिया कप में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। पहले स्थान पर भारत के वैभव सूर्यवंशी हैं।


टीम इस प्रकार रही


भारत
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

पाकिस्तान
समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम।