टीआरपी। The railways have increased fares for journeys : भारतीय रेलवे ने 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने पर ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है। यह किराया क्रिसमस के दूसरे दिन 26 दिसंबर से लागू होगा। रेलवे के इस निर्णय का प्रतिदिन यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों पर असर पड़ेगा। हालांकि, छोटी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराया यथावत रखा गया है।


साधारण श्रेणी में एक पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ेगा


रेलवे ने 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने पर साधारण श्रेणी की यात्रा करने वालों को प्रति किलोमीटर एक पैसे की दर से ज्यादा किराया देना पड़ेगा। वहीं मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया देना होगा।


600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय

नया किराया लागू होने के बाद रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। रेलवे के अनुसार इस अतिरिक्त राशि का उपयोग परिचालन लागत को संभालने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। जैसे स्टेशन सुविधाएं, कोचों का रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

See also  BIG NEWS : कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कुमार विश्वास ने भगवंत मान से कहा - "केजरीवाल तुम्हें भी देगा धोखा"