विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरा होने पर janaadesh parab का आयोजन
CG News: जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में ‘जनादेश परब’ का भव्य आयोजन किया गया। जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया।
CG News: केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि “जो कहा था, वह किया – और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया।” उन्होंने दो वर्षों के रिपोर्ट-कार्ड को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के हित में संवेदनशील और परिणामकारी निर्णय लिए हैं, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है।
CG News: निरंतर सेवा, निरंतर विकास का सशक्त मॉडल है छत्तीसगढ़:विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार आम जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, चरण पादुका सहित अनेक योजनाओं से विकास को गति मिली है।
CG News: साय ने कहा कि नक्सलवाद की कमर तोड़ने और नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। सुरक्षा, पुनर्वास और विकास – तीनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति से शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से संसाधन-समृद्ध छत्तीसगढ़ को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तय किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अवसरों का राज्य मिल सके।
CG News: जनादेश परब को उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम,मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्रीगण दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल अन्य सांसद-विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



