टीआरपी। BJP president Nadda and former Chief Minister Raman Singh should undergo a narco test : एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झीरम घाटी कांड में कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगाया था। नड्डा ने कहा था कि झीरम घाटी में 13 वर्ष पूर्व हुए नक्सली हमले में कांग्रेसी नेताओं की सांठगांठ थीं। इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा की नक्सलियों से सांठगांठ है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का नार्कों टेस्ट कराने की मांग की है।


पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि. भाजपा भूल गई है कि भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में नक्सली लेवी मांगने आते थे। भाजपा ने एनआईए को ठीक से जांच क्यों नहीं करने दिया। इसका जवाब भाजपा अध्यक्ष नड्डा को देना चाहिए।


धर्मांतरण मामले में न हो राजनीति


कांकेर में धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान और चेंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जबरदस्ती होने वाले धर्मांतरण के खिलाफ है। लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। असली मुद्दा समाधान का होना चाहिए।

See also  छत्तीसगढ़ बजट LIVE : गोबर का ब्रिफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम, प्रस्तुत कर रहे हैं सत्र का बजट, देखें LIVE Video


कितने बांग्लादेशी हैं, भाजपा बताएं


छत्तीसगढ़ में एसआईआर से लाखों मतदाताओं के नाम कटने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि निर्वाचन आयोग और भाजपा गठबंधन बताएं कि कितने रोहिंग्या और कितने बांग्लादेशी हैं।


नड्डा और रमन सिंह का नार्कों टेस्ट हो


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यदि भाजपा नेताओं के पास झीरम कांड से जुड़े सबूत हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नार्काे टेस्ट कराया जाना चाहिए। बैज ने यह भी कहा कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी कांड के दौरान जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। इस मामले में केवल राजनीतिक बयान नहीं, तथ्यात्मक जांच जरूरी है।