टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में वर्ष के अंतिम दिन मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य से जुड़े कई नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे।

See also  विद्यासागर महाराज के दर्शन करने आ रहे लोग हुए हादसे का शिकार, 3 की मौत