टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री खमरिया को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। आर्मी और डिफेंस की इंटेलिजेंस विंग सक्रिय हो गई है। डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीम ने दिनभर फैक्ट्री परिसर में सघन सर्चिंग की।

जानकारी के अनुसार जबलपुर स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री खमरिया और इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को तमिलनाडु से आए एक धमकी भरे ई-मेल के जरिए उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद आर्मी, डिफेंस इंटेलिजेंस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने फैक्ट्री परिसर में छानबीन शुरू की।

हालांकि सर्चिंग के दौरान अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण यूनिट होने के कारण किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा जांच की गई।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कुछ महीने पहले इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, हालांकि उस समय भी जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

See also  आयुष्मान योजना के द्वारा 70 वर्ष से अधिक सभी बुजुर्गों का होगा मुफ्त में इलाज, प्रधानमंत्री मोदी ने सौंपे कार्ड; कैसे मिलेगा फायदा