टीआरपी। Bajrang Dal : क्रिसमस डे के एक दिन पहले मैग्नेटो मॉल में की गई क्रिसमस सजावट पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। प्रबंधन की शिकायत पर अनेक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में शनिवार को बजरंग दल ने प्रदर्शन किया और सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालकर तेलीबांधा थाना पहुंचे और गिरफ्तारी दी।


हवन करके पुलिस प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना


गौरतलब है कि कांकेर के आमाबेड़ा में धर्मांतरण और शव दफनाने के मामले में दो पक्षों में हिंसा हुई थी। इसके पश्चात सर्व समाज द्वारा 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। इसी दिन मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस के अवसर पर साजसज्जा की गई थी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सजावट को हटा दिया था। तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने दूसरे दिन अनेक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में अनेक कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना पहुंचे और थाने के समक्ष धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने हवन करके पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

See also  कोरबा में व्यावसायी अशरफ मेमन समेत 3 की हत्या से फैली सनसनी, तंत्र–मंत्र के नाम पर वारदात की आशंका