टीआरपी डेस्क। Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, बस में कुल 19 यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें गोविंद बल्लभ (80 वर्ष) और उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष) निवासी जमोली, सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष) जमोली, तारा देवी (50 वर्ष) बाली, गणेश (25 वर्ष), उमेश (25 वर्ष) और एक अज्ञात युवक शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

See also  Hemant Soren: थोड़ी देर में ED के सामने पेश होंगे हेमंत सोरेन, झारखंड के घटनाक्रम पर देश की नजर

घायलों में नंदा बल्लभ (50) नौबाड़ा, राकेश कुमार (40) नौबाड़ा, नंदी देवी (40) सिंगोली, हंसी सती (36) सिंगोली, मोहित सती (16) नौघर, बुद्धि बल्लभ (58) अमोली, हरीचंद्र (62) पाली, भूपेंद्र सिंह (64) जमोली, जितेंद्र रेखाड़ी (37) विनायक, बस चालक नवीन चंद्र (55), हिमांशु पालीवाल (17) और प्रकाश चंद (43) चचरौटी शामिल हैं।