Begum Khaleda Zia Funeral: नई दिल्ली/ढाका। S Jaishankar Dhaka Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार, 31 दिसंबर को बांग्लादेश की यात्रा करेंगे। जयशंकर वहां बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। बता दें कि, दोनों देशों के बीच हालिया घटनाक्रमों और रिश्तों में आई तल्खी को देखते हुए भारत का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है और इसे एक बड़े कूटनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Begum Khaleda Zia Funeral: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा कि पड़ोसी देश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मोदी ने कहा, ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।
Begum Khaleda Zia Funeral: हालांकि, खालिदा जिया के राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव आए और उन्हें जिहादी समूहों के समर्थन जैसे आरोपों के कारण आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, उनकी लोकप्रियता और बांग्लादेशी समाज पर उनके प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता। भारत द्वारा विदेश मंत्री को उनके अंतिम संस्कार में भेजना यह दर्शाता है कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ संबंधों को स्थिरता देने और कूटनीतिक शिष्टाचार को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।



