टीआरपी। कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने 25 वर्षीय उम्र में अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने अवीवा को अंगूठी पहनाते हुए शादी के लिए प्रपोज किया और अवीवा ने भी रेहान का प्रपोजल स्वीकार किया। बताया जा रहा कि, रेहान पिछले 7 साल से अवीवा को डेट कर रहे थे।

बात करें अवीवा की, तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है। दोनों परिवार ने खुशी के साथ रेहान और अवीवा के रिश्ते को स्वीकार कर लिया। फिलहाल इस सगाई को लेकर गांधी परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया।

रेहान फोटोग्राफी के शौकीन हैं


रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट हैं, जो 10 साल की उम्र से ही दुनिया के अलग-अलग कोनो की खूबसूरत फोटोज लेते रहे है। रेहान कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ समेत कई अच्छी चीजों की तस्वीरें खींचते है।

See also  मुझे आईटी अफसरों ने मारा और बनाते रहे तख्ता पलट करने दबाव - सूर्यकांत

साल 2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान रेहान की आंख में चोट लग गई थी मगर, इसके बाद भी उन्होंने अपना पैशन नहीं छोड़ा। वो कई प्रदर्शनियों में हिस्सा ले चुके हैं। 2021 में उन्होंने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित ‘डार्क परसेप्शन’ से सोलो प्रदर्शनी में डेब्यू किया था।

मां ने किया प्रेरित


रेहान बताते है कि उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें फोटोग्राफी के लिए बचपन से ही प्रेरित किया है। उनके नाना और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी का बहुत शौक था। वहीं, अब रेहान इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रेहान की मंगेतर अवीवा बेग की बात करें, तो उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताया है।