रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक 9वें ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस ऑटो एक्सपो में लाइफ टाइम रोड टैक्स में लोगों को 50 प्रतिशत की छूट मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य कल्याण के कई निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने पिछले साल की तरह इस बार भी ऑटो एक्सपो के जरिए लोगों को वाहन खरीदी पर बड़ी राहत देने का फैसला लिया है।
बता दें कि यह छूट एक्सपो में वाहन खरीदने के बाद रजिस्ट्रेशन के दौरान लागू होगी, जिससे खरीदारों को लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस छूट का लाभ प्रदेश के सभी लोगों को मिलेगा, जिसमें वाहन विक्रेता और खरीददार शामिल है। इस विषय में शासन की ओर से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।



