टीआरपी। Encroachment on a government drain : रायपुर नगर निगम जोन 10 के अंतर्गत शहीद विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 के वीआईपी रोड से लगे हुआ नाले पर मिट्टी पाटकर बेजा कब्जा कर लिया गया है। शिकायत मिलने पर जोन 10 के कमिश्नर विवेकानंद दुबे ने नोटिस जारी कर कहा है कि वह नाला सरकारी है। नगर निगम ने बाद में केवल जेसीबी जब्त करने की कार्रवाई की। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि निगम ने जेसीबी जब्त कर केवल खानापूर्ति की है।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना है कि सरकारी डबरी और नाले पर मिट्टी पाटकर उस जगह को समतल जमीन बना दी गई। इतना बड़ा खेल भू माफिया ने कर दिया। चार दिन पूर्व शिकायत करने पर भी केवल जेसीबी जब्त की गई। दोषी भू माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उक्त भूमि का सीमांकन ओर नाले का सीमांकन भी नहीं किया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन किसी नेता, किसी अधिकारी, किसी बिल्डर को बचाने का प्रयास कर रहा है। सरकारी जमीन पर बने नाले में हो रहे कब्जे पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

See also  सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान को किया सम्मानित