रायगढ़। तमनार में जिंदल के कोल ब्लॉक की जनसुनवाई के दौरान शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी, बल्कि एक महिला आरक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, और पूरे कपड़े फाड़ दिए। इस वाकये का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद इस कृत्य की आलोचना हो रही है। ग्रामीणों ने एक महिला टीआई पर भी हमला किया था।

वह गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगती रही…

वीडियो में नजर आ रहा है कि ग्रामीणों द्वारा महिला सिपाही को एक खेत में घेरकर, गिराकर उसे गंदी गालियां देते हुए बुरी तरह पीटा गया, और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। वह ऐसी हमलावर भीड़ के सामने हाथ जोड़कर रोते-गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगती रही। इस वीडियो को देखने वालों के दिल दहल गए हैं।

गौरतलब है कि तमनार में प्रदर्शनकारियों के पुलिस के साथ टकराव में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और ग्रामीण जख्मी हुए थे। पुलिस इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।

See also  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपाई पार्षदों ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ खोला मोर्चा

हमलावरों की धरपकड़ जारी

पुलिस के मुताबिक अकेली महिला सिपाही को घेरकर मारने वाले लोग उसका वीडियो भी बना रहे थे, और उसके कपड़े भी फाड़ रहे थे। ये सारे लोग नशे में भी थे, सारे के सारे स्थानीय थे, उनकी शिनाख्त भी हो गई है, और उनमें से कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए हैं, बाकी की तलाश की जा रही है।