महंगाई की मार : आज फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम


टीआरपी डेस्क। साल 2026 की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार राजस्थान में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 111 रुपए महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1608.50 रुपए से बढ़कर 1619.50 रुपए हो गई है। गौरतलब है कि दिसंबर माह में कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की थी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर के बीच कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 200 रुपए से अधिक की कमी की गई थी, लेकिन नए साल की शुरुआत में फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं।

See also  TRP-BREAKING : झारखंड चुनाव का एलान-पांच चरणों में होगा मतदान, 6 नवंबर से होगा नामांकन

वहीं घरेलू उपयोग में आने वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 856.50 रुपए में ही उपलब्ध रहेगा। राज्य सरकार द्वारा बीपीएल और उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।