रायपुर। CAF भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा के साथ हुई वार्ता में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। उल्टे गृहमंत्री ने धरना खत्म करने की चेतावनी दे दी।

गृहमंत्री विजय शर्मा के पास सभी अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ चर्चा के लिए पहुंचे थे। मंत्री से मुलाकात के बाद अभ्यर्थी फिर तूता धरना स्थल चले गए। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने हमे धरना खत्म करने को कहा। हमने कहा है कि जब तक उचित आश्वासन नहीं मिलता तब तक हम धरना जारी रखेंगे। फिर मंत्री ने 5 प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री से मिलाने और उनकी बात सीएम के सामने रखने को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी दी जाएगी कि कब मुख्यमंत्री से मिलाया जायगा। फिलहाल CAF अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।

See also  Embryo in Dustbin : मेकाहारा अस्पताल के कूड़ेदान में भ्रूण फेंकने की घटना में बड़ा अपडेट! बुर्का पहनी 2 महिलाएं CCTV में कैद, देखें वीडियो…