टीआरपी डेस्क। IND vs NZ ODI Series : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल को सौंपा गया है। बता दे कि गिल चोट के चलते पिछली सीरीज में नहीं खेल पाए थे। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने आगामी आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम देने का फैसला किया है।

यह सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में शुरू होगी। हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उनका वर्कलोड मैनेजमेंट किया जा रहा है। वनडे टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ऋषभ पंत को सौंपी गई है। पंत के हालिया प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं जरूर थीं, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा बरकरार रखा है। ईशान किशन या संजू सैमसन को मौका दिए जाने की अटकलें इस बार सच साबित नहीं हुईं।

See also  टीआरपी टॉप-10, आज की सुर्खियां
https://x.com/BCCI/status/2007406889446109188?s=20

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।

तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 11 जनवरी को वडोदरा से शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे 18 जनवरी को इंदौर में आयोजित होगा। चयनकर्ताओं के इस फैसले को युवा खिलाड़ियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।