टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में गोलीबारी जारी है तथा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

वहीं बीजापुर जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार तड़के सुबह करीब 5 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है तथा दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ के सटीक स्थान तथा अभियान में शामिल बलों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

See also  सीएम भूपेश बघेल पहुंचे सक्ति,कहा- अब नहीं होगी बारदाना की कमी