टीआरपी। Aam Aadami Party : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनावों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई।

दक्षिण विधानसभा, रायपुर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय में किया गया। बैठक में विधानसभा स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए रणनीतिक योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना एवं जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे ले जाना रहा।

बैठक में आगामी 11 जनवरी से प्रारंभ होने वाली “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” के विषय में भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर की रणनीति के अनुसार अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने, जनसंपर्क को मजबूत करने तथा यात्रा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

See also  बड़ी खबरः रेरा के पूर्व चेयरमैन विवेक ढांड को मिली राज्य नवाचार आयोग की जिम्मेदारी

संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष रायपुर, आम आदमी पार्टी के नवनीत नंदे के नेतृत्व में अज़ाज़ अंसारी एवं सत्यजीत बोस को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों, पारदर्शिता, ईमानदार राजनीति एवं जनसेवा के अपने मूल सिद्धांतों के साथ जनता के बीच और अधिक सशक्त रूप से पहुंचेगी तथा आगामी चुनावों में एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी। चर्चा में प्रमुख रूप से नवनीत नंदे, श्याम शर्मा, थनेश्वर बिसेन, नरेंद्र सिंह ठाकुर, सनोज दास, इमरान खान, महेंद्र बिसेन, मनीष सार्थी, राहुल भारतीया, अज़ाज़ अंसारी एवं सत्यजीत बोस उपस्थित रहे।