टीआरपी। ‘स्प्लिट्सविला 13’ के विनर और ‘बिग बॉस मराठी 3’ से पहचान बना चुके एक्टर-मॉडल जय दुधाने को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जय पर रियल एस्टेट से जुड़ें मामले और 5 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप है। बताय जा रहा है कि वह अपनी पत्नि के साथ हनीमून के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। जय दुधाने पर एक रिटायर्ट इंजीनियर के साथ फ्रॉड करने के अरोप लगे है जिसके तहत ये कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, जय की गिरफ्तारी एक रिटायर्ड इंजीनियर की एफआईआर के बाद हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दुधाने और उनके परिवार के चार सदस्यों ने उन्हें ठाणे में स्थित 5 कमर्शियल दुकानों की खरीद के लिए उकसाया। ये दुकानें पहले से ही बैंक में गिरवी रखी हुई थीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सौदे के दौरान जय दुधाने ने उन्हें जाली दस्तावेज दिखाए थे। इसमें एक फर्जी बैंक क्लियरेंस लेटर और लगभग ₹4.95 करोड़ का नकली डिमांड ड्राफ्ट शामिल था।
यह मामला तब सामने आया जब बैंक ने प्रॉपर्टी पर कब्जा लेने का नोटिस जारी किया। इसके बाद पुलिस ने जय दुधाने समेत उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया।
जय दुधाने का बयान
गिरफ्तारी के बाद जय दुधाने ने पुलिस वैन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मुझे तो पता भी नहीं था कि मेरे नाम पर अरेस्ट वारंट या लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। मैं तो अपने हनीमून के लिए विदेश जा रहा था। पुलिस ने मुझे कहा कि मैं देश छोड़कर नहीं जा सकता, इसलिए मैं पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं। मेरे खिलाफ जो भी केस दर्ज हुआ, वह झूठा है। मैं हर स्थिति का सामना करने को तैयार हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। यह दावा ‘अविश्वसनीय’ है। उन्होंने कहा, “अगर किसी के पास सबूत हैं तो सामने लाए। एग्रीमेंट पहले ही हो चुका है, ऐसे में एक ही दुकान को कई लोगों को बेचना संभव नहीं है।”
कौन हैं जय दुधाने
जय दुधाने एक मॉडल, फिटनेस ट्रेनर और अभिनेता हैं। उन्होंने स्प्लिट्सविला 13 जीतकर लोकप्रियता हासिल की और बाद में बिग बॉस मराठी 3 में हिस्सा लिया, जहां वे पहले रनर-अप रहे। हाल ही में, 24 दिसंबर 2025 को उनकी शादी हर्षला पाटिल से हुई थी।


