दंतेवाड़ा। जिले में बैलाडिला की पहाड़ी पर डिपॉजिट नंबर-4 को निजी हाथों में बेचने और खदान खोलने का विरोध में दंतेवाड़ा जिले के स्थानीय युवाओं ने बाइक रैली निकाली। कई किमी पैदल चलकर पहाड़ पर पहुंचे, और यहां जमकर नारेबाजी की।

स्थानीय युवाओं के इस आंदोलन को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीएसपी और सीपीआई का भी समर्थन मिला है। इस मौके पर कांग्रेस के छविंद्र कर्मा ने कहा कि यह जंगल और पहाड़ बस्तर को जीवन देता है, इसे बचाने की लड़ाई हमने शुरू की है। यह लड़ाई एनएमडीसी-एनसीएल के खिलाफ खदान क्रमांक-4 से लेकर खदान क्रमांक 13 तक जारी रखेंगे। राहुल महाजन ने कहा कि यह जंगल कई प्रकार के दुर्लभ जीव-जंतुओं का घर है, बस्तर को यहीं से ऑक्सीजन मिलता है। खनन करने के लिए साजिश के तहत इस क्षेत्र को भैरमगढ़ अभ्यारण की सीमा से दूर रखा गया है। जबकि इन जंगलों में कई जानवर विचरण करने आते हैं। अब सरकार इसे नष्ट करने की फिराक में है। यदि पहाड़ में खुदाई शुरू होती है तो इसका सीधा नुकसान पर्यावरण और जैवविविधता को होगा, जिसके खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

See also  अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि