रायगढ़। तमनार क्षेत्र में हिंसा के दौरान महिला आरक्षक के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी चित्रसेन साव का हेमू काॅलोनी चौक से चक्रधर नगर थाने तक जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस की अगुवाई महिला जवानों ने की। आरोपी के चेहरे पर महिला पुलिसकर्मियों ने लिपिस्टिक भी लगाई। आरोपी जुलूस के दौरान रास्ते भर कान पकड़कर माफी मांगता रहा।

केक काटी और पटाखे फोड़े

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने केक काटकर और फटाखे फोड़कर आरोपी की गिरफ्तारी का जश्न मनाया। महिला जवान पूरे जुलूस के दौरान आरोपी को हथकड़ी में जकड कर चलती रहीं और उसे उलाहना देती रहीं।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। घटना में शामिल मुख्य आरोपी चित्रसेन साव वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार किया और उसका जुलूस निकाला। इस मामले में अब तक के कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा हैं कि इस घटना में 7 आरोपी शामिल थे। 1 अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

See also  Raipur Breaking : RTO कार्यालय में खड़ी ट्रक में लगी आग, दमकल मौके पर

वायरल वीडियो के अनुसार उग्र भीड़ ने महिला कांस्टेबल को दौड़ाकर खेत में गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ने लगे। महिला आरक्षक अपनी अस्मत बचाने के लिए एक हाथ से कपड़े संभालती रही और दूसरे हाथ से भीड़ को रोकने की कोशिश करती रही लेकिन शरारती तत्वों पर उसकी मिन्नतों का कोई असर नहीं हुआ। उसे गालियां दी जाती रही और सरेआम एक महिला पुलिसकर्मी का अपमान किया जाता रहा। मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद उसके जुलूस को देखने के लिए रायगढ़ शहर में लोगों का हुजूम एकत्र हुआ।