टीआरपी। Ambedkar Chowk : कलेक्टोरेट के समीप संविधान निर्माता डा. बाबा साहब अंबेडकर की पुरानी प्रतिमा की जगह 20 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही वर्तमान प्रतिमा को स्थानांतरित कर सिविल लाइन स्थित डॉ.अंबेडकर मंगल भवन में स्थापित किया जाएगा।
यह निर्णय कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई बैठक में लिया गया। इसमें महापौर मीनल चौबे, निगम आयुक्त विश्वदीप, डिप्टी कलेक्टर तुलसी राठौर, संयुक्त संचालक ग्राम निवेश विनीत नायर, डा. रमेन्द्र नाथ मिश्र, विधायक सुनील सोनी के प्रतिनिधि के रूप मे सुनील वान्दरे , पूर्व पार्षद सीमा संतोष साहू ,भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ प्रदेश के सचिव बेनीराम गायकवाड, देवकी तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


