टीआरपी डेस्क। School Closed : सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, स्कूलों में शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ को निर्धारित समय पर उपस्थित रहना होगा। साथ ही उन्हें ठंड से बचाव और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई है।

यह आदेश शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर लिया गया है।

See also  CG Politics: विजय शर्मा और अरुण साव ले सकते हैं डिप्टी सीएम पद की शपथ- सूत्र

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।