टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के भीतर 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।  जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इनके पास से कुछ भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली में जल्द होगा SIR

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जल्द ही दिल्ली में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR कराया जाएगा। दिल्ली में ये प्रक्रिया तीसरे चरण में होगी। चुनाव आयोग की ओर से पहले चरण के SIR का आयोजन बिहार में कराया गया था। इसके बाद दूसरे चरण के SIR को देश के 12 प्रदेशों में संपन्न कराया गया है। ये प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली में कट सकते हैं बड़ी संख्या में नाम

राजधानी दिल्ली में तीसरे चरण में SIR की प्रक्रिया प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पिछली बार जब SIR हुआ था, उसे 20 साल से ज्यादा समय बीत चुके हैं। इसलिए अब वोटर लिस्ट को अपडेट करना जरूरी हो गया है। अन्य राज्यों से मिले उदाहरण से ऐसी संभावना दिख रही है कि दिल्ली में भी लाखों की संख्या में वोटर लिस्ट से नाम बाहर किए जा सकते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग हो सकते हैं जिनका निधन हो गया हो।

See also  Whatsapp पर लांच हुआ Jiomart अब घर बैठे दे सकते हैं किराना सामान के ऑडर, सेवा इन शहरों में शुरू