टीआरपी डेस्क। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। यह ट्रेन हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच संचालित की जाएगी। ट्रेन का रूट, स्टॉपेज और समय-सारिणी से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियां सामने आ गई हैं।

हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी और कुल 968 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस सफर में लगभग 14 घंटे का समय लगेगा।

ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज

बंडेल, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया। 

कामाख्या जंक्शन, असम के गुवाहाटी शहर में स्थित है और यह गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी मुख्य रूप से इसी स्टेशन पर उतरते हैं।

See also  हिमाचल में बारिश का कहर, 17 जगह फटे बादल, 18 लोगों की मौत

समय-सारिणी

ट्रेन नंबर 27575 (हावड़ा-कामाख्या): गुरुवार को छोड़कर रोजाना शाम 06:20 बजे हावड़ा जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 27576 (कामाख्या-हावड़ा): बुधवार को छोड़कर रोजाना शाम 06:15 बजे कामाख्या जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

823 यात्रियों के बैठने की क्षमता

ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की क्षमता होगी, जिसमें थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 स्लीपर सीटें शामिल हैं। यह ट्रेन पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के बीच यात्रा को अधिक आरामदायक और तेज बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।