टीआरपी डेस्क। CG News : महासमुंद जिले में आज (सोमवार) को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर छुईपाली के पास गैस सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना के दौरान हाईवे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर दहशत का माहौल बन गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। एहतियातन कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात रोक दिया गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

See also  DMF से हुई करोड़ों के वॉटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम की खरीदी, अब छात्रावासों में कंडम पड़ी हैं मशीनें

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।