रायपुर। छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मामले के आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है। एजेंसी के प्रेस नोट के मुताबिक कुल आठ अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनमें जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं।

इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी का कहना है कि कोल लेवी घोटाले की जांच में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 35 आरोपियों के खिलाफ पांच अभियोजन शिकायतें विशेष अदालत में दाखिल की गई हैं।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, इस घोटाले में अब तक 273 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। एजेंसी ने साफ किया है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है और मामले की जांच आगे भी जारी है। ईडी के मुताबिक आने वाले दिनों में इस केस में और भी खुलासे और कार्रवाई हो सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ः 45 IAS अधिकारियों के खिलाफ अनियमितता की शिकायतों पर पिछले 5 सालों से नहीं हुई कार्रवाई