रायपुर। राजधानी में कल रात हुए गैंगवार में एक युवक की हत्या हो गई है। पुरानी रंजिश के चलते ये गैंगवार हुआ है। इस दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक आदित्य कुर्रे और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य कुर्रे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अभय का इलाज जारी है। इस वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ओर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
लगातार बढ़ रहे अपराध के ग्राफ के बीच एक बार फिर राजधानी रायपुर में गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके में रविवार देर रात गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार के दौरान चाकूबाजी भी हुई। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक का इलाज जारी है। दरअसल, पुराने रंजिश के चलते ये गैंगवार हुआ हैं। इस विवाद में चाकूबाजी हुई और चाकूबाजी में दो युवक आदित्य कुर्रे और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य कुर्रे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अभय का इलाज जारी है। इस वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हैं।

See also  सेवानिवृत्त हुए विशेष पुलिस महानिदेशक आर के विज, पुलिस परिवार ने दी विदाई