टीआरपी। municipal corporation : गंदगी की जनशिकायत सही मिलने पर नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने भक्त माता कर्मा वार्ड 67 क्षेत्र में भाठागांव स्थित नीलकंठ डेयरी संचालक पर 10000 रुपये का जुर्माना ठोंका है। डेयरी की 10 भैंसों को पकड़ा। इसके बाद डेयरी संचालक ने जुर्माना भरा। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि गलती दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम जोन 5 के जोन आयुक्त खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक प्रेम मानिकपुरी, दिलीप साहू ने भाठागांव के आवासीय क्षेत्र में संचालित नीलकंठ डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी और प्रदूषण सहित डेयरी की भैंसों को सड़क पर छोड़े जाने से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के होने की जनशिकायत सही मिली। 10 भैंसों को पकड़कर लाखेनगर कांजी हाउस भेज दिया गया। डेयरी संचालक पर 10000 रूपये का ई जुर्माना किया और आवासीय क्षेत्र से डेयरी हटाकर निगम क्षेत्र के बाहर शिफ्ट करने नोटिस दिया।

See also  ऑपरेशन साइबर शील्ड : साइबर ठगों के लिए बैंक खाता ऑपरेट करने वाले 10 युवक गिरफ्तार