नवा रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर के शिक्षा संकाय द्वारा 12 जनवरी 2026 को टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता, नवाचार एवं कक्षा-उपयोगी शिक्षण सामग्री का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों द्वारा स्वनिर्मित एवं अवधारणा-आधारित शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई, जिसमें उसके उद्देश्य, शिक्षण विधि एवं कक्षा में उपयोगिता को निर्णायक मंडल के समक्ष स्पष्ट किया गया। प्रतियोगिता में अनुभवात्मक एवं नवाचार-आधारित शिक्षण पर विशेष बल दिया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग, कलिंगा विश्वविद्यालय, द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत TLM की मौलिकता एवं व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। मूल्यांकन के मापदंडों में अवधारणा की स्पष्टता, रचनात्मकता, नवाचार, शैक्षिक उपयोगिता, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं प्रभावशीलता शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. श्रद्धा वर्मा, अधिष्ठाता एवं प्रोफेसर, शिक्षा संकाय, ने नवाचारी शिक्षण सामग्री की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

See also  क्या हुआ था 6.6 करोड़ साल पहले हमारी धरती पर, अब जाकर खुला राज,पढ़े पूरी रिपोर्ट

निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार बी.एड. सेमेस्टर-I की छात्रा सुश्री अरुणा सिंह को प्रथम पुरस्कार तथा बी.एड. सेमेस्टर-I की छात्रा सुश्री वैभवी साहू को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया । सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।

कार्यक्रम का समन्वय प्रो. डॉ. लुभावनी त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिक्षा संकाय के समस्त शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।