टीआरपी। Higher Education Department : उच्च शिक्षा विभाग में 880 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जोरशोर से चल रही है। इनमें प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 एवं स्वीपर के 30 पद शामिल हैं।

प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है तथा अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।

अन्य पदों पर भृत्य, चौकीदार एवं स्वीपर पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है । साथ ही प्राप्त आवेदनों का त्रुटिरहित डिजिटल डाटा, व्यापमं को उपलब्ध कराने की सहमति प्राप्त कर ली गई है। सभी आवेदन के डाटा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को हस्तांतरित कर दिया गया है।

इन पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी की जाएगी तथा विभाग द्वारा सूचना पटल व अन्य माध्यमों से प्रसारित की जाएगी।

See also  SI की दबंगई: आदिवासी ग्रामीण से खुलेआम मारपीट, थाना प्रभारी बने मूकदर्शक