रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में एक युवक ने डॉल्फिन कॉलोनी की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, मृतक मध्य प्रदेश के रीवा जिले का निवासी था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान 27 वर्षीय असलम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि असलम अंसारी ने अचानक ऊंचाई से छलांग लगा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, जिसमें परिजनों से पूछताछ और सुसाइड नोट की तलाश शामिल है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

See also  Leader Of Opposition Wrote A Letter To The Speaker- सत्रावसान, बीजेपी बोली विपक्ष का अपमान