कोरबा। जिले में 24 घंटे के अंदर दो आदिवासी किसानों के द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने की घटनाओं को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरबा कलेक्ट्रेट गेट के सामने अजीबो–गरीब प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने ऊपर सफेद रंग का कपड़ा ओढ़ कर लेट गए ताकि यह दिखाया जा सके की कफन की कीमत क्या है। कुछ ही देर में यह मामला सुर्खियों में आ गया। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों का ध्यान इस प्रदर्शन की तरफ गया।

कफन को जलाकर किया प्रदर्शन

शरीर पर कफन डालकर प्रदर्शन करने के बाद युवा कांग्रेसियों ने मौके पर कफन को जलाया और नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने बाद में बताया कि यह किसानों की समस्या पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश  है। गौरतलब है कि कोरबा जिले में 24 घंटे के भीतर 2 किसानों द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए जान देने की कोशिश की गई। समर सिंह गौड़ के बाद वैशाखू मरकाम ने कीटनाशक पी लिया। ये किसान अपने खेत में उत्पादित धान की फसल बेचने में हो रही समस्या को लेकर नाराज थे।

See also  उत्तराखंड चुनाव 2022 में कर्नल अजय कोठियाल होंगे सीएम पद का चेहरा, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान