टीआरपी। FIR has been filed against the paddy procurement officer: भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

बलौदाबाजार जिले में पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी सुनिश्चित करने 5 जनवरी को निरीक्षण के द्वारा उपार्जन केन्द्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 124.80 क्विंटल (313 कक्षा) धान कीमत राशि 295651.20 रुपये की कमी पाई गई। धान उपार्जन केन्द्र मनोहरा के धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के द्वारा शासन के धान को छल पूर्वक शासन को सदोष हानि पहुंचाते हुये अमानत में खयानत व कृत्य पर थाना हथबंद में 13 जनवरी 2026 को धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। विगत दिनों एक राइस मिलर्स पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

See also  Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 7 लोकसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर, रूट मैप हुआ तैयार…