CG Morning News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तातापानी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री कलश यात्रा में शामिल होंगे, महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा शिव प्रतिमा का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे बच्चों के साथ पतंग उड़ाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह आशीर्वाद समारोह में भी मौजूद रहेंगे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। यह दौरा तातापानी क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

कांग्रेस आज आजाद चौक थाने का करेगी घेराव

रायपु। छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और चौबे कॉलोनी में युवती वैदिका सागर की नृशंस हत्या के विरोध में कांग्रेस पार्टी आज प्रदर्शन करेगी। प्रदेश और शहर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से आजाद चौक थाने के सामने एकत्र होकर थाने का घेराव करेंगे। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष और कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति के खिलाफ होगा। कांग्रेस ने कहा है कि वैदिका सागर हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई न होने से जनता में आक्रोश है। पार्टी प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार से अपराधियों पर सख्ती बरतने की मांग करेगी।

See also  पीएम आवास का निर्माण पूरा किए बिना ही निकाल ली राशि, फर्जी जियो टैगिंग का लिया सहारा

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज दो वर्ष की उपलब्धियां साझा करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान वे अपने विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। मंत्री देवांगन विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग विभाग द्वारा किए गए कार्यों, निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास तथा नीतिगत सुधारों पर प्रकाश डालेंगे। प्रेस वार्ता में विभागीय प्रगति के आंकड़े और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर में निर्धारित है और इसमें मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे तातापानी पहुंचकर सर्वप्रथम तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर प्रांगण में स्थित शिव की विशाल प्रतिमा का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर वे जिले को 667 करोड़ रुपये से ज्यादा सौगात देंगे, जिसमें 211 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण करेंगे। मंचीय कार्यक्रम के दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम क्षेत्र के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं विकास कार्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

See also  प्रदेश में पहली बार आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी मंत्री परिषद की बैठक