टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध धान के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। ग्राम नेगुडीह स्थित श्री हरि राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर बड़ी मात्रा में धान जब्त किया है। जांच के दौरान मिल के रिकॉर्ड और भौतिक भंडारण में भारी अंतर पाए जाने पर 56 हजार 417 बोरी धान जब्त किया गया, जिसका कुल वजन करीब 22 हजार 566 क्विंटल बताया गया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर कस्टम मिलिंग में हो रही अनियमितताओं और अवैध धान के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। श्री हरि राइस मिल के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण में गड़बड़ी और मिल संचालन से जुड़े कई नियमों के उल्लंघन सामने आए। जांच के बाद नियमानुसार धान को जब्त किया गया।

See also  House Arrest : पूर्व विधायक गुलाब कमरो हाउस अरेस्ट! भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को दिखाने जा रहे थे काला झंडा, देखे वीडियो…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।